बसना :  नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले जाने ... - CG Sandesh

बसना : नाबालिग लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम नवागांव नाबालिग लडकी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने पर मामला दर्ज किया गया है.

लड़की के माता ने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी 2021 को वह सुबह 08.00 बजे मजदूरी करने गयी थी । इस दौरान उसकी लडकी घर में थी ।


इसके बाद लड़की की माँ जब काम करके शाम को घर वापस आई तो देखी उसकी लड़की घर मे नही थी। जिसका आसपास वालों से पूछताछ करने पर कोई पता नही चला । लड़की की माँ को शंका है कि उसकी नाबालिक बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके संरक्षण से उसके अनुमति के बिना बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने की पूर्ण संभावना है । जिसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 363-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.




अन्य सम्बंधित खबरें