महासमुंद  : लाईट कौन जलायेगा कहकर टंगिया से मारपीट - CG Sandesh

महासमुंद : लाईट कौन जलायेगा कहकर टंगिया से मारपीट

थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में लाईट कौन जलायेगा कहकर टंगिया से मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस ने बताया कि दुकलहीन निषाद 19 जनवरी 2021 के रात्रि को खाना खाकर अपने घर में थी साथ में उसका पुत्र डुमन लाल भी घर में था, उसी समय गांव के राजू साहू पिता चिंताराम साहू उसके घर के सामने आकर दरवाजा को पीटते हुए उसके पुत्र डुमन लाल को लाईट कौन जलायेगा कहकर अश्लील गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर घर से बाहर निकल बोला।



जिसपर डुमन लाल दरवाजा खोलकर बाहर निकला तो राजू साहू हाथ में रखे टंगिया से मारपीट किया । जिससे डुमन के सिर में चोट आकर खून बह रहा था। इसके बाद डुमन की माँ इसका बीच बचाव करते हुए डुमन को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल महासमुंद लाकर ईलाज करायी है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें