महासमुंद : ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी ठोकर.
थाना महासमुंद अंतर्गत एक्सीस बैंक के सामने 10 चक्के का ट्रक ने मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिया जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि नंद कुमार पटेल ग्राम खट्टी पेशा से शिक्षक है. जो होण्डा ड्रीम युगा मोटरसाइकिल नम्बर CG 06 GR 5876 में 19 जनवरी 2021 को अपने पत्नी गायत्री पटेल को स्कूल छोड़ने के बाद स्वयं के काम से बैंक जा रहा था.
तभी एक्सीस बैंक रायपुर रोड महासमुंद के सामने करीबन 12.30 बजे महासमुंद तरफ से आ रही एक ट्रक 10 चक्के का चालक द्वारा तेज लापरवाहीपूर्वक मानव जीवन को संकटापन्न स्थिति में डालकर चलाते हुए लाया और अचानक पीछे से उसके मोटरसाइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया है। जिससे वह गिर गया और उसके दाहिने पैर के टखने के पास चोटें आई ।
वह उठकर 10 चक्का ट्रक नम्बर देखा तो उसका नम्बर CG 04 JA 4553 है । बताया गया कि चालक द्वारा तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट किया है. जिससे उसका मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.