महासमुंद : कलेक्टर ने ली जिला खाद्य अधिकारी एवं जिला राईस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक
कलेक्टर डोमन सिंह ने आज यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जिला खाद्य अधिकारियों तथा जिले की राईस मिलर्स की बैठक ली। बैठक में जिले के राईस मिलर्स के पदाधिकारी एवं सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे। कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि मिलर्स अपने मिलिंग क्षमता अनुसार धान का उठाव शीघ्र करें। उन्होंने वर्ष 2019-20 का वास्तविक शेष बचा धान का उठाव और उठाए गए धान का चावल जमा करने को कहा।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि अब तक लगभग 60 लाख क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। निर्धारित लक्ष्य की धान खरीदी समय पर पूरी कर ली जाएगी। बैठक में जिला
खाद्य
नितिश कुमार त्रिवेदी, सहायक खाद्य अधिकारी अनिल जोशी, जिला विपणन अधिकारी के.पी. कर्ष, जिला राईस एसोसिएशन के अध्यक्ष पारश चोपड़ा सहित राईस मिलर्स सदस्य शामिल थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें