महासमुन्द : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 04 लोगों पर ... - CG Sandesh

महासमुन्द : अवैध रूप से धान का भंडारण करने वाले 04 लोगों पर कार्यवाही 203 बोरा धान जप्त

कलेक्टर  डोमन सिंह के निर्देशानुसार आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 04 प्रकरणोें पर 203 बोरा धान अर्थात् (81.2 क्विंटल) धान जप्त किए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बसना तहसील के ग्राम धुमाभांठा निवासी  हंसलाल पटेल से 48 बोरी धान, बागबाहरा तहसील के ग्राम खल्लारी निवासी  इन्द्र कुमार दीवान से 95 बोरी धान एवं बागबाहरा निवासी पुरूषोत्तम कंुजेकार से 35 बोरी धान जप्त किया गया। इसी प्रकार पिथौरा तहसील के ग्राम बरनईदादर निवासी  धोबा साहू से 25 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही किया गया।


अब तक जिले में कुल 245 प्रकरण दर्ज किए गए है। जिनमें 11917 बोरा धान अर्थात् 4766.8 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 12 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उड़नदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें