बसना : ट्रक के कुचलने से सड़क दुर्घटना में महिला की मौत. - CG Sandesh

बसना : ट्रक के कुचलने से सड़क दुर्घटना में महिला की मौत.

आज बसना पदमपुर मार्ग में बंसुला के परसकोल चौक में सड़क दुर्घटना में एक महिला की जान चली गयी, घटना आज दोपहर लगभग 12 बजे की है. मृत महिला तपी बाई  की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है जो कि परसकोल की निवासी है, मौके पर पुलिस पहुंचकर शव पंचनामा की कार्यवाही कर रही है.

बता दें कि इस सड़क पर निर्माण कार्य जारी गई जहाँ, रोजाना सड़क हादसे हो रहे है. निर्माण कंपनी यातायात को सुगम बनाने के लिए किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं कर रही है. सड़कों में राईस मिल धान, खरीदी केंद्र होने के कारण लगातार भारी वाहनों का दबाव यहाँ बना रहता है.

इन भारी वाहनों के लापरवाही पूर्वक वाहन चलने से आये दिन हादसे हो रहें, जिसमे लोगों की जान जा रही है. बताया जा रहा है कि आज बाइक में दो लोग एक महिला व एक पुरुष सवार थे, महिला के सड़क पर गिर जाने से ट्रक द्वारा महिला का सिर बुरी तरह कुचल दिया गया.   जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गयी.

वहीं इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, जिसके चलते चक्का जाम करने की बात सामने आ रही है.  


अन्य सम्बंधित खबरें