पटेवा : खेत से सबमर्सिबल पंप हुआ चोरी.
पटेवा थाना अंतर्गत पचरी खार से 1 एचपी का सबमर्सिबल पंप चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि अमित बाघमारे ग्राम पचरी का निवासी है, जो पचरी खार में, उसके खेत में, 1 एचपी का सबमर्सिबल पंप लगाकर कृषि करता है.
पुलिस ने बताया कि अमित 19 जनवरी 2021 को रात्रि 08 बजे खेत गया था जहाँ देखा कि उसका सबमर्सिबल पंप चालू था तथा 20 जनवरी 2021 को सुबह करीब 6 बजे खेत जाकर देखा कि उसके खेत में लगे 1 एचपी मोटर पंप कीमती लगभग 10,000 रू को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है. जिसे गांव के आकाश डोरा ने टीकम निषाद निवासी बरेकेल कला को बोरा में भरकर कुछ ले जाते देखा है व उसे बताया है.
अमित को शंका है कि मोटर पंप को बरेकेल कला के टीकम निषाद चोरी किया होगा. जिसपर पुलिस ने टीकम निषाद के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.