पटेवा : 11 लीटर महुआ शराब जप्त.
पटेवा पुलिस ने 21 जनवरी 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम बरभांठा के रतिराम नाम के व्यक्ति से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर शराब रेड कार्यवाही किया गया जहाँ आरोपी रतिराम उम्र 52 साल साकिन बरभांठा थाना पटेवा के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला के अंदर एक पांच लीटर क्षमता वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर महुआ शराब किमती 800 रूपये का रखे मिला. जिसपर उक्त शराब को जप्तकर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
इसी तरह पुलिस ने 21 जनवरी 2021 को ग्राम पचरी के मालिकराम मन्नाडे से एक पांच लीटर क्षमता वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरिकेन मे भरी 05 लीटर एवं 02 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बाटल में 02 लीटर हाथ भट्ठी का कच्ची महुआ शराब जुमला 7 लीटर कीमती 1400 रू0 रखे मिलने पर पुलिस द्वारा आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.