महासमुंद : कार से ठोकर मारकर घर में लगे लोहे के दरवाजा और मोटर सायकल को क्षतिग्रस्त कर फरार हुआ कार चालक.
थाना महासमुंद अंतर्गत कालेज रोड में कार ने मोटर सायकल को ठोकर मारकर घर में लगे लोहे के दरवाजा को तोड़ दिया जिसपर पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि भेखराज चन्द्राकर 21 जनवरी 2021 के लगभग 4.55 बजे के पूर्व से अपने कालेज रोड निवास पर होण्डा साईन बाईक CG06GN 9084 को घर के दरवाजा के सामने खडी कर अपने घर में था.
उसी समय अपना मार्केट की ओर से एक सफेद रंग का हुंडई कार क्रमांक CG06GR 9962 का चालक अपने कार को तेज रुफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मानव जीवन को संकाटापन उत्पन्न करते हुये उसके मोटर सायकल के उपर चढाते हुये उसके घर के बांउड्री में लगे लोहे के दरवाजा को ठोकर मार दिया जिसकी आवाज सूनकर वह बाहर आया तब देखा की उसका मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है. एवं लोहे का दरवाजा टूट गया है.
इसके बाद कार वाले उसे देख कर भाग गया सामने हर्ष साहू खडा था जो घटना को देखा. उतने में हुंडई कार क्रमांक CG06GR 9962 के चालक भाग गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने हुंडई कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.