महासमुंद : 3 जुआरियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया.
महासमुन्द पुलिस ने 22 जनवरी 2021 को जुआ रेड कार्यवाही पर गोलबाजार आटा चक्की के पास महासमुंद में कुछ लोगों को रूपये पैसो से हारजीत की दांव लगाकर 52 पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना पर जुआड़ियान विक्की मक्कड़ उम्र 40 साल सा0 वार्ड न0 2 ईमलीभाठा, अनिल भोई उम्र 28 साल सा0 वार्ड नं0 15 बाजार वार्ड, मनीष साहू उम्र 48 साल सा0 कुर्मी पारा महासमुंद को घेराबंदी कर जुआ खेलते पकड़ा.
जिनके पास से पुलिस ने नगदी रकम 1980 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त कर आरोपियों का कृत्य धारा 13-PUB अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें