पटेवा : भावा काना भैरा पहाड़ी के नीचे 04 जुआरी पकडाए.
पटेवा पुलिस ने 22 जनवरी 2021 को जुआ रेड कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामसागर पारा भावा काना भैरा पहाड़ी के नीचे में कुछ लोगों को 52 पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम रामसागर पारा भावा काना भैरा पहाड़ी के नीचे घेराबंदी कर दबिश दिये जहां पर कुछ लोग जमीन पर बैठकर रूपये पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे थे. जो पुलिस को देखकर कुछ जुआरियान वहां से भाग गये तथा कुछ जुआरियों को पकडे जिनका नाम रमेश कुमार साहू उम्र 36 साल, मोहम्मद शबीर उम्र 51 साल सिनोधा, महेश पटेल उम्र 32 साल रायतुम, कलाराम निषाद उम्र 50 साल धनगांव के पास से जुमला 13,300 रूपये एवं 52 पत्ती ताश को से जप्त किया गया। तथा आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया.