news-details

भाजपाइयों ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती,बोले-नेताजी से हमेशा प्रेरित होता रहेगा देश..

बसना,भाजपा मंडल बसना के कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वी जयंती के मौके पर कल शनिवार को हाई स्कूल रोड़ वार्ड नं 2 में स्थित उनकी प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण किया।सर्वप्रथम इस मौके पर प्रतिमा में माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई एवं उनके कार्यों को स्मरण किया गया रमेश अग्रवाल द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस से देश हमेशा प्रेरित होता रहेगा आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पद चिन्हों पर चल कर उनके सपनों को साकार कर रहे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, आजाद हिन्द फौज के संस्थापक 'जय हिन्द' और 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा' का नारा देने वाले नेताजी ने अंग्रेजों से कई बार लोहा लिया। इस दौरान ब्रिटिश सरकार ने उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए। नतीजा ये हुआ कि नेताजी को अपने जीवन में कई बार जेल जाना पड़ा। वह एक ऐसे महान क्रांतिकारी थे जिनके विचार से देश सदा सर्वदा प्रेरित होता रहेगा। देश को आजादी दिलाने में नेताजी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

भाजपा जिलाउपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी,भारत मां के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के कारण ही अंग्रेजो को भारत के आगे झुकना पड़ा और स्वतंत्र करने के लिए बाध्य होना पड़ा,नेताजी का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिये प्रेरणास्रोत है,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अप्रतिम योद्धा देश नायक नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का व्यक्तित्व बरबस आकर्षित करने वाला रहा है।

राष्ट्रीय नारा बन गया ‘जय हिंद’
पूर्व एल्डरमैन भगतराम वाधवा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्होंने कहा कि आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष बाबू भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे,आज जरूरत है कि युवा वर्ग उनके आदर्शों पर चलकर अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए समाज में अग्रणी भूमिका निभाए।


नौजवान नेताजी से हमेशा लेंगे प्रेरणा

सांसद प्रतिनिधि एवं भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा एवं विकास वाधवा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका रही,आजाद हिंद फौज की स्थापना कर देश की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया,देश के नौजवान उनसे हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे। सभी नौजवानों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवनी से प्रेरणा लेनी चाहिए।इस मौके पर पास स्थित वार्ड न.2 के छोटे-छोटे बच्चों को भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी द्वारा बिस्किट और चॉकलेट वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी,उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,महामंत्री जन्मजय साव, विकास वाधवा,भगतराम वाधवा,अभय घृतलहरे,वार्ड नं 10 पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा,विक्की छाबड़ा,नीरज अग्रवाल,सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपेश मिश्रा, फ़िरोज़ खान,उमलेश साव,विक्रम पावनी,आकाश सिन्हा,वीरेंद्र कोसरिया,डॉ गिरधारी लाल डड़सेना,दीपक सोना,चाँद भारद्वाज, शिवम बघेल,ओमकार निसाद,आकाश बंजारा,हितेष साव,रितिक कोटक,इब्राहीम कादरी, एवं भारी संख्या में युवा मोर्चा के साथी उपस्थित रहे।





अन्य सम्बंधित खबरें