महासमुंद : पुरानी रंजीश की बात को लेकर जान से मारने की धमकी. - CG Sandesh

महासमुंद : पुरानी रंजीश की बात को लेकर जान से मारने की धमकी.

ग्राम बरबसपुर निवासी शंकर लाल सोनवानी ने उसके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिए किये जाने की शिकायत पुलिस से की है.शंकर लाल सोनवानी ने पुलिस ने बताया कि 23 जनवरी 21 को वह अपने घर मे था, जहाँ शाम 06:30 बजे उसके गांव के सुरज कुमार ढीढी, हरिश ढीढी, राजकुमार ढीढी एवं राजेश ढीढी उसके घर मे आकर उसे पुरानी रंजीश की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दिये, और मेरे घर मे खड़े उसके मोटर सायकल तथा दरवाजा को तोडफोड किये.

इसपर शंकर लाल सोनवानी ने तुरंत 112 को फोन लगाया, जहाँ पुलिस वाहन 112 के आने पर उक्त चारो लोग घर से भाग गये. घटना को बसत सोनवानी, भकला उर्फ महेन्द्र सोनवानी देखे सुने है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरज कुमार ढीढी, हरिश ढीढी, राजेश ढीढी और राज कुमार ढीढी पर धारा 294-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 451-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें