महासमुंद : मडई देखने जा रहे युवक से पूर्व रंजिश की बात को ले... - CG Sandesh

महासमुंद : मडई देखने जा रहे युवक से पूर्व रंजिश की बात को लेकर मारपीट

ग्राम बरबसपुर निवासी सोमन चतुर्वेदी ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 23 जनवरी 21 को उनके गांव में मडई था. उस दिन वह अपने मामा राजेश ढीढी के घर गया था और शाम को मामा राजेश के घर से मडई देखने गांव मे जा रहा था, कि शाम करीब 05.00 बजे महेन्द्र सोनवानी के घर के पास उसे महेन्द्र सोनवानी एवं शिव सोनवानी मिले जो उक्त दोनो एक राय होकर पूर्व रंजिश की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये, एवं जमीन पर पटक दिये, और जान से मारने की धमकी दिये.

सोमन चतुर्वेदी अपने आप को दोनो से छुडा बचाकर वहा से भाग कर अपने राजू मामा के घर चला गया. घटना को सूरज ढीढी, पंडीत ढीढी देखे सुने है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने महेन्द्र सोनवानी और शिव सोनवानी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें