पटेवा : नास्ता ठेला में ग्राहको को शराब पीलाने की सुविधा देन... - CG Sandesh

पटेवा : नास्ता ठेला में ग्राहको को शराब पीलाने की सुविधा देने वाले दो व्यक्तियों पर कार्यवाही.

पटेवा पुलिस को 24 जनवरी 2021 को मुखबीर से सूचना मिला कि शराब भठ्ठी के आगे झलप सरेकेल मार्ग पर गुलशन पाण्डे अपने नास्ता ठेला में अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा दे रहा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर शराब भठ्ठी के आगे झलप सरेकेल मार्ग गुलशन पाण्डे के नास्ता ठेला में दबिश दिया जहां गुलशन पाण्डे के नास्ता ठेला से ग्राहक पुलिस को देखकर भाग गये. गुलशन पाण्डे अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा देते पकडा गया. जिसके कब्जे से दो नग डिस्पोजल गिलास, एक नग पानी पाउच, दो नग देशी प्लेन शराब का खाली पौवा शीशी जप्त किया गया.


इसी तरह पुलिस मुखबीर के सूचना पर झलप सरेकेल मार्ग झुमर तालाब के पास पुरानिक यादव अपने ग्राहको को पानी पाउच, डिस्पोजल गिलास, चखना मुहैया कराकर शराब पीलाने की सुविधा देते पकडा गया. जिसके कब्जे से तीन नग डिस्पोजल गिलास, एक नग पानी पाउच, दो नग गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब का खाली पौवा शीशी जप्त किया.

उपरोक्त दोनों मामलो में आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा 36(C) अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया.




अन्य सम्बंधित खबरें