तुमगांव : पचास रूपये नहीं है कहने पर डण्डा से मारपीट करने पर मामला दर्ज.
थाना तुमगांव अंतर्गत कौंवाझर से पचास रूपये नहीं है कहने पर डण्डा से मारपीट करने पर मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि संतोषी जो कि श्यामलाल ढाबा में रोजी मजदूरी का काम करती है. ढाबा में ग्राम मालीडीह का पंचू पटेल भी मजदूरी का काम करता है। 24 जनवरी 2021 को दोपहर लगभग 02.30 बजे पंचू पटेल ढाबा में खाना खा रहा था। खाना खाते-खाते उससे वह पचास रूपये का मांग किये। तो उसके द्वारा पचास रूपये नहीं है कहने पर पंचू पटेल द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुए, डण्डा से मारपीट कर, जान से मारने की धमकी दिये। मारपीट करने से उसके सिर के पीछे में चोंट आई है।
घटना को उसके पति सहबाज देखे सुने एवं बीच बचाव किये है तथा चम्पा बाई, मुस्कान देखे सुने हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.