news-details

महासमुंद : कलेक्टर डोमन सिंह ने किया कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

कलेक्टर  डोमन सिंह ने आज 72 वें गणतंत्र दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 72 वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री सिंह ने इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 15 सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। कलेक्टर सिंह अपने सरकारी निवास पर भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।





अन्य सम्बंधित खबरें