पटेवा : मोटर साइकल में भिडत, एक की मौत. - CG Sandesh

पटेवा : मोटर साइकल में भिडत, एक की मौत.

पटेवा पुलिस ने मृतक विनोद यादव पिता होरीलाल यादव उम्र 35 साल साकिन तुमगांव थाना तुमगांव जिला महासमुन्द छ.ग. का मर्ग जांच किया।

मर्ग जांच के दौरान पाया गया कि मृतक विनोद यादव के मोटर सायकल क्रमांक CG06 GQ 2623 में विनोद यादव, नारायण निर्मलकर, रामकुमार केंवट तीनों साथ में 02 अगस्त 2020 को रामकुमार केंवट के ससुराल दाबपाली राखी छोडने गये थे। शाम को वापस दाबपाली से तुमगांव आते समय रामकुमार केंवट मोटर सायकल को चला रहा था कि पतईमाता अस्पताल एनएच 53 रोड ग्राम पटेवा के पास पहुंचे थे कि सामने गलत दिशा से आ रहे मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG04 MZ 1637 का चालक अपने मोटर सायकल को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर मृतक विनोद यादव के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल सहित तीनों लोग गिर गये।


इसके बाद आरोपी मोटर सायकल चालक अपने मोटर सायकल को लेकर भाग गया। जिससे मोटर सायकल क्रमांक CG06 GQ 2623 के चालक रामकुमार केंवट को साधारण चोट एवं नारायण निर्मलकर को मामूली चोट तथा विनोद यादव को गंभीर चोट आने से रामकुमार केंवट व विनोद यादव को पतईमाता अस्पताल के एम्बुलेंश से CHC तुमगांव लेकर गये जहां रामकुमार केंवट को ईलाज हेतु भर्ती किया एवं विनोद यादव को गम्भीर चोट होने से उचित ईलाज हेतु एमएमआई अस्पताल रायपुर रिफर किया गया। जहां 09 अगस्त 2020 को ईलाज दौरान विनोद यादव का मौत हो गया।

जिसपर आरोपी मोटर सायकल का चालक का कृत्य अपराध धारा 279,337,304 ए भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।




अन्य सम्बंधित खबरें