पटेवा : गलत दिशा से मोटर साइकल को ठोकर मारने पर एक की मौत.
पटेवा पुलिस ने मृतक सियाराम भोई पिता विभिषण भोई उम्र 44 साल साकिन ढेबीखार थाना राजदेवरी जिला बलौदाबाजार छ.ग. का मर्ग जांच किया।
मर्ग जांच के दौरान पाया गया कि मृतक सियाराम भोई अपने मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG04 HW 5343 में 01 जनवरी 2021 को निजी काम से झलप गया था. दोपहर को झलप से अपने घर ढेबीखार एनएच 53 रोड होते वापस आ रहा था कि ग्राम छिंदौली एनएच 53 रोड KGN ढाबा के पास मोटर सायकल क्रमांक CG06 GS 7435 का चालक लखन लाल खडिया पिता मोहन लाल खडिया द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते गलत दिशा से आकर मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मोटर सायकल चालक सियाराम भोई को कमर में अंदरूनी गंभीर चोट आने से डालय 112 वाहन से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा ले गये थे जहां ईलाज के दौरान सियाराम भोई का मौत हो गया।
मामले में आरोपी मोटर सायकल चालक का कृत्य अपराध धारा 304 ए भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।