राष्ट्रपति पुरस्कार से कमांडेंट एस के कठुतिया को सम्मानित किया गया
बसना शहर के निवासी पुलिस अधिकारी शिवकुमार कठुतिया पिता स्व पी एस कठुतिया को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु 26 जनवरी 2021 को छत्तीसगढ़ राज्य के राजभवन में राज्यपाल अनुसुइका उवके के हाथों राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।

भारत देश के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में आमंत्रित कर बसना निवासी शिव कुमार कठुतिया को उनके कई उत्कृष्ठ कार्य को देखते हुए जैसे बाढ़ बचाव राहत कार्य, चुनाव ,अग्नि दुर्घटना, अति विशिष्ठ वीआईपी ड्यूटी,कोरोना वायरस में बचाव कार्य ,लोगो को बचाने एवं जन धन की रक्षा कर, देश सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने के फलस्वरूप, आज राज्य में राजभवन में छग के राज्यपाल के द्वारा राष्ट्रपति पुरुस्कार प्रदान किया गया।
श्री कठुतिया बसना नगर के वार्ड क्र 14 के मूल निवासी हैं , जो कि वर्तमान में अंबिकापुर छग में सेना प्रमुख कमांडेंट मैं पदस्थ है, जो कि अपने विभागीय सेवा के 16 वर्ष के कार्यकाल में 35 से 40 नगद , 55 से 60 प्रशंसा पत्र से सम्मानित किए जा चुके हैं । राष्ट्रपति पुरुस्कार मिलने पर बसना नगर में हर्ष का माहौल है।
