महासमुंद : 220 लीटर मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

महासमुंद : 220 लीटर मदिरा के साथ आरोपी गिरफ्तार

जिला आबकारी अधिकारी दिनकर वासनिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी को शुष्क दिवस के दिन आबकारी विभाग द्वारा ओड़िशा राज्य की अवैध मदिरा विक्रय पर बड़ी कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया मुखबीर की सूचना मिलने पर आबकारी दल द्वारा बोडरिदादर बाघमुड़ा मार्ग पर आरोपी प्रमोद सतनामी निवासी-ग्राम कुलियाबांधा थाना बेलटुकरि जिला नयापारा (ओड़िशा) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उसके कब्जे से चार जूट की बोरियों में भरी 1100 नग जेब्रा छाप ओड़िशा निर्मित मदिरा प्रत्येक में 200 एम॰एल॰ कुल 220.0 लीटर मदिरा जप्त किया गया। 

उक्त आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(ं) के तहत्् न्यायालय से रिमांड लेकर जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सविता रानी मेश्राम, मधुकर श्याम हरित तथा कौशल किशोर सोनी के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक शिवकुमार साहू, तथा आबकारी आरक्षक लेखराम देशमुख, मो॰ इरफान अली एवं वाहन चालक गांधीराम ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें