महासमुंद : अब तक 1600 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को लगे को... - CG Sandesh

महासमुंद : अब तक 1600 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को लगे कोविड के टीकें, आज 441 लोगों को लगाया गया टीका

जिला चिकित्सालय महासमुन्द से 06 अलग-अलग स्वास्थ्य केन्द्रों में आज सरकारी और निजी संस्थानों के स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 के टीकें लगाए लगाए जा रहे है। अब तक 1685 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण हो चुका हैं। आज महासमुन्द जिला अस्पताल में सेवा निवृत्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ आर.के. परदल सहित 100 स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीका लगा। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में 88, पिथौरा में 48, बसना में 90, बागबाहरा में 52, महासुन्द शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 63 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकें लगाए गए। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अरविन्द गुप्ता ने बताया कि आज कुल 441 स्वास्थ्य कर्मियों का टीका हुआ।

टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी को जिला अस्पताल सहित दो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा और सरायपाली से हुई थी। अब तक 1685 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण किया जा चुका है। बतादें कि प्रथम चरण में जिले में 8989 स्वास्थ्य कर्मियों, महिला एवं बाल विकास, आॅगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और नगरीय निकाय के सफाई कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाना हैं। डाॅ. अरविन्द गुप्ता ने बताया कि अब तक लगाए गए टीकाकरण में किसी भी स्वास्थ्य कर्मियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत या समस्या नहीं हुई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें