महासमुंद : बर्ड फ्लु रोग नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विशेष सावधानी बरतें: कलेक्टर डोमन सिंह
अब तक पक्षियों के भेजें गए सैम्पल की जाॅच रिपोेर्ट निगेटिव
पशु चिकित्सक डाॅ. डी.डी. झारिया ने बताया कि अभी तक विकासखण्ड महासमुंद से 01, बागबाहरा से 03, बसना से 03 एवं सराईपाली से 01 इस प्रकार कुल 08 पक्षियों के ट्रैक्यिल स्वाॅब एवं क्लोयेकल स्वाॅब जांच हेतु राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजा गया था। जहाॅ बर्ड फ्लु की पुष्टि नही हुई है। सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जिले में पूरी सावधानी बरती जा रही है।
उन्होंने बताया कि जिला एवं ब्लाॅक स्तर पर रेपिड रिस्पान्स टीम का गठन किया गया है। जिले में बर्ड फ्लु का प्रवेश न हो तथा इसे रोकने के सभी कारगर कदम उठाने के उपाय एवं पक्षियों में असमान्य बीमारी के लक्षण अथवा इनके आकस्मिक मृत्यु होने की स्थिति में प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु जांच सामग्री तत्काल भेजने हेतु निर्देशित किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें