बसना : शराब पीने व गाली देने से मना करने पर की मारपीट.
बसना थाना अंतर्गत पटनी रोड में शराब पीने व गाली गलौच के लिए मना करने पर मारपीट की गयी जिसपर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 27 जनवरी 2021 को शाम करीब 05.00 बजे रामायण पांडे पटनी रोड किनारे अपने खेत पर बैठा था एवं खेत में काम करने वाले सोनू, नेहरू वहीं पर बैठे थे ।
खेत किनारे रोड पर प्रकाश सेंदरिया, गुलाब भारती, प्रेम बंजारा निवासी बाजार पड़ाव बसना शराब पी रहे थे एवं मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार कर रहे थे. जिसे नेहरू ने जाकर मना किया तो नही माने. जिसपर रामायण पांडे ने अपने बड़े भैय्या पवन पांडे को फोन कर घटना के बारे में बताया तब वह आकर उन लोगों को समझाकर अपने पास के ही खेत में चला गया.
इसके बाद प्रकाश सेंदरिया, गुलाब भारती एवं प्रेम बंजारा रामायण को डण्डा से मारपीट करने लगे जिसे देखकर वह एवं सोनू सारथी बीच बचाव करने गया तो उसे प्रकाश सेंदरिया डण्डे से उसके सिर एवं पीठ पर मारपीट किया, जिससे उसे चोंट लगा है एवं गुलाब भारती द्वारा सोनू सारथी के गला को दबा देने से उसके गले में चोंट आया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.