महासमुंद : बकमा से 18 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त.
महासमुंद पुलिस ने 27 जनवरी 2021 को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को ग्राम बकमा बड़े तालाब के पास अवैध शराब बिक्री करते हुये पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान ग्राम बकमा बड़े तालाब के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़े जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम धनीराम निर्मलकर पिता परमानंद निर्मलकर उम्र 53 साल सा0 बकमा थाना व जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 18 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 एमएल भरी हुई जुमला 2340 एमएल किमती 1440 रूपये रखा मिला. जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें