महासमुंद : ट्रक ने कार को ठोकर मारी, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत खैरा चौक के पास ट्रक द्वारा कार को ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि हर्ष नामदेव 27 जनवरी 2021 को कार क्रेटा क्र CG 04 NE 4441 में अपने साथी सरबजीत सिंह चावला के साथ काम से झालखम्हरिया जा रहा था.
इसी दौरान शाम करीबन 04.20 बजे NH 353 बागबाहरा रोड में खैरा चौक के पास, पीछे से आ रही वाहन ट्रक क्र0 CG 04 MN 0743 का चालक राधे लाल साहू अपने ट्रक को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट किया जिससे उसके कार का पिछला हिस्सा की बाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया. घटना को नागेश जयसवाल एवं उनके साथी देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें