तुमगाँव : कार ने ट्रेक्टर के ट्राली को मारी ठोकर, मामला दर्ज... - CG Sandesh

तुमगाँव : कार ने ट्रेक्टर के ट्राली को मारी ठोकर, मामला दर्ज.

तुमगाँव थाना अंतर्गत कौवाझर मंदिर के पास कार द्वारा ट्रेक्टर के ट्राली को ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी 2021 को ललित कुमार चंद्राकर अपने ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 GT 6635 से अपने मजदूर योगेश कुर्रे, सागर यादव, कृष्णा विश्वकर्मा के साथ ग्राम समोदा अपने जीजा दामोदर चंद्राकर के यहां खेती कार्य करने हेतु जा रहा था.


जैसे ही वे लोग रात्रि लगभग 02.30 बजे से 03.00 बजे के मध्य NH53 रोड ग्राम कौवाझर मंदिर के पास पहुंचे थे कि पटेवा की ओर से आ रही एक वाहन कार S-CROSS क्रमांक CG 04 HZ 6688 का चालक द्वारा अपनी कार को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उनके ट्रेक्टर के ट्राली के पीछे दाहिना साईड में ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है। जिससे ट्रेक्टर में बैठे मजदूर योगेश कुर्रे के कमर के दाहिना साईड में चोट खरोंच, सागर यादव के बाएं जांघ के पास चोट खरोंच , कृष्णा विश्वकर्मा के दाहिना गाल के उपर तथा चालक के सीना के पास चोट लगकर दर्द हो रहा है. तथा ट्रेक्टर व ट्राली क्षतिग्रस्त हो गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.




अन्य सम्बंधित खबरें