महासमुंद : 19 पौवा गोवा देशी प्लेन शराब जप्त.
महासमुंद पुलिस ने 28 जनवरी 2021 को मुखबिर की पर एक व्यक्ति को बेमचा की ओर से वाहन मोटरसायकल डिस्कवर बजाज कम्पनी क्रमांक CG 06D 3092 में एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान अयोध्या नगर गार्डन् के पास में मोटरसायकल डिस्कवर बजाज कम्पनी का क्रमांक CG06D 3092 को घेराबंदी कर पकड़कर सम्पूर्ण कार्यवाही किया गया. आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 19 पौवा गोवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शिशी में 180-180 ML भरी हुई जुमला 3420 ML किमती 1520 रूपये एवं पुराना इस्तेमाली मो0सा0 डिस्कवर बजाज कम्पनी का क्रमांक CG06D 3092 किमती करीबन 15000/- रूपया कुल जुमला रकम 16520/- रूपये को जप्त किया गया. तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.