महासमुंद : क्यों चिल्ला रहे हो कहकर पुरानी रंजिश की बात को ल... - CG Sandesh

महासमुंद : क्यों चिल्ला रहे हो कहकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर मारपीट.

थाना महासमुंद अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में क्यों गाली गलौच चिल्ला रहे हो कहकर पुरानी रंजिश बात को लेकर मारपीट होने पर मामला दर्ज किया गया है.



पुलिस ने बताया कि 28 जनवरी 2021 को आनंद कुमार अपने घर में था. वह अपने पुत्र के साथ लगभग 10:30 बजे बातचीत कर रहा था. उसके बातचीत की आवाज को सुनकर उसके पडोसी डीजे मांडले एवं चन्द्रकली मांडले आकर क्यों गाली गलौच चिल्ला रहे हो कहकर पुरानी रंजिश बात को लेकर अश्लील गालियां देते हुये हाथ में रखे लकड़ी के किक्रेट खेलने के बेट में डीजे द्वारा उसे बांया कान एवं नाक के पास मारपीट करते हुये जान से मारने की धमकी दिया एवं साथ में चन्द्रकली द्वारा हाथ मुक्का लात से मारपीट किया जिस कारण से उसके पुत्र माखन मांडले के नाक, बांया आंख के बगल एवं पीठ में चोटे आया है.

घटना को मोनिका एवं साम बाई द्वारा बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें