बसना : लेडी हॉस्पिटल के सामने जाति सूचक गाली देकर जान से मारने की धमकी.
थाना बसना अंतर्गत लेडी हॉस्पिटल के सामने जाति सूचक गाली गलोच करने व जान से मारने की धमकी देने पर शिकायत गया है.
दिलीप तांडी ने महासमुंद अजाक थाना में लिखित शिकायत देते हुए पुलिस को बताया कि वह वार्ड न. 02 थाना बसना, जिला-महासमुंद का निवासी है. अनावेदक श्याम सिंह नायक तथा राबिन सिंह नायक दोनों बसना के द्वारा जब पार्थी दिलीप तांडी लेडी हॉस्पिटल के सामने वीरू पेंटर के सामने दुकान के सामने खड़ा था तभी उपरोक्त दोनों अनावेदक उसके पास आकर जाति सूचक गालिया देकर, तुझे देख लूँगा कहकर जान से मारने की धमकी देकर उसके कनपट्टी पर दो झापड़ मार दिया. जिससे वह बेहोश होकर गिर गया.
इसके बाद उसके दोस्त लोगे उसको उठाकर उसके घर वालो से और मोहल्ला के निवासियों से सलाह मशविरा करने पर आवेदक द्वारा उसके साथ किये गये उक्त घटना को 18 जनवरी 2021 को शिकायत किया गया है.