महासमुन्द : मुर्गा काट कर जल्दी दो कहने पर मुर्गा काटने के हथियार प्राण घातक हमला.
महासमुन्द थाना अंतर्गत भलेसर रोड गौशाला के पास मुर्गा काट कर जल्दी दो कहने पर प्राण घातक हमला करने से मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि विजेन्द्र भारद्वाज 20 जनवरी 2021 को छेरछेरा पर्व होने से मितान अमित कोसरे और एक साथी लखन ग्राम गुल्लू के साथ तीनों मोटर सायकल से मितान अमित कोसरे के घर फिंगेश्वर दर्रीपार गये थे, वहां से वापस आते समय अमित कोसरे बोला आज त्यौहार है, तुम्हारे साला भूपेन्द्र ओगरे मुर्गा दुकान खोला है उसके पास मुर्गा लेकर घर जायेंगे बोला तब उन तीनों सीधा भूपेन्द्र ओगरे के मुर्गा दुकान गौशाला के पास जय ब्रायलर मुर्गा दुकान लगभग 07.30 बजे गये थे वहां पर तीन किलों मुर्गा काट कर दो बोलकर अमित कोसरे पैसा दे दिया था किंतु भूपेन्द्र ओगरे काफी देर तक उन्हें मुर्गा काट कर नही दिया तब अमित कोसले भूपेन्द्र को जल्दी देने चिल्ला कर बोला.
तब भूपेन्द्र दे रहा हूं, बोलकर झगडा विवाद करने लगा और गाली गुफ्तार करने लगा तब उसे अमित कोसले मना किया तो अचानक गुस्से में आकर हत्या करने की नियत से मुर्गा काटने की हथियार(चापड) से प्राण घातक वार करते हुये अमित कोसले के बांये गर्दन में चापड से दो बार मार कर गंभीर चोट पहुंचाया.
घटना को देखते हुये वह और लखन बीच बचाव किये, इस दौरान अमित कोसले के गर्दन से काफी खून बहने लगा तब भूपेन्द्र ओगरे मारना छोडा है. अमित कोसरे को गंभीर चोट होने से तुरंत अस्पताल ईलाज हेतु लाया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 307-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.