महासमुंद :  कलेक्टर ने धान खरीदी की आखिरी दिन चार उपार्जन के... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर ने धान खरीदी की आखिरी दिन चार उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, बेमौसम बारिश से धान बचाव के सभी उपाय करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने धान खरीदी की आखिरी दिन जिले के चार धान खरीदी केन्द्रों कनेकेरा, खट्टी, तुमगांव और पटेवा का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी व उठाव की जमीनी हकीकत देखी। उन्होंने असामयिक बारिश को देखते हुए धान की सुरक्षित रख-रखाव और बचाव के सभी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने बेमौसम बारिश के कारण धान खराब न हो इसे ढकने के लिए तिरपाल, पन्नी आदि के पुख्ता इंतजाम किया जाये। उन्होंने उपरोक्त सभी केन्द्रों पर अब तक की धान खरीद और उठाव और भुगतान की भी जानकारी ली। 

अधिकांश केन्द्रों पर धान खरीदी निर्धारित लक्ष्य से करीब बताई गई। कलेक्टर श्री सिंह ने आज सबेरे-सबेरे जिल के सभी एसडीएम, खरीदी केन्द्र के लिए नियुक्त जिला नोडल अधिकारियों को असामयिक बारिश को देखते हुए जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में भंडारित धान की सुरक्षित रख-रखाव और बचाव के संबंध में सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री डोमन सिंह को पटेवा धान उपार्जन केन्द्र में बताया गया कि यहां धान की पूरी खरीदी की जा चुकी है। उठाव भी किया जा रहा है। कलेक्टर ने धान खरीदी में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने धान बेचनें आए किसानों से भी बातचीत की और भुगतान के संबंध में भी जानकारी ली। नवागांव के किसान श्री मोहन ध्रुव ने बताया कि उन्होंने 64 क्विंटल धान बेचा है। पिछली बार भी लगभग इतना ही धान बेचा था, उन्हें बेचें गए धान का भुगतान हो चुका है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें