महासमुंद : स्नातक बेरोज़गार युवक को सुनहरा अवसर, ब्लॉक स्तर ... - CG Sandesh

महासमुंद : स्नातक बेरोज़गार युवक को सुनहरा अवसर, ब्लॉक स्तर पर मिलेंगे 20 लाख तक के निर्माण कार्य

लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य में एकीकृत ‘‘ई‘‘ श्रेणी पंजीयन प्रणाली लागू की गई है। ‘‘ई‘‘ श्रेणी पंजीयन के माध्यम से स्थानीय बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु 20 लाख रूपए तक की लागत के निर्माण कार्य ब्लॉक स्तर पर देने का प्रावधान किया गया है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण श्री एस.आर.सिन्हा ने बताया कि ज़िले स्नातकधारी बेरोज़गारो को ई‘‘ श्रेणी पंजीयन हेतु कार्यपालन अभियंता में लोक निर्माण विभाग संभाग महासमुंद को सुविधा केन्द्र बनाया गया है।   सिन्हा ने बताया कि इच्छुक स्नातक बेरोज़गार युवा पंजीयन हेतु दस्तावेज के साथ नि:शुल्क आवेदन प्राप्त कर आवेदन कर सकते है । अधिक जानकारी के लिए लोक निर्माण विभाग महासमुंद में सम्पर्क कर सकते है।

इससे अधिक लागत के कार्यों में डिप्लोमा इंजीनियर तथा एक करोड़ से अधिक के कार्यों में स्नातक इंजीनियर नियुक्ति किए जाने का प्रावधान अनिवार्य किया गया है। डिप्लोमा इंजीनियर को 15 हजार रूपए प्रति माह तथा स्नातक इंजीनियर को 25 हजार न्यूनतम प्रति माह भुगतान का भी प्रावधान किया गया है। निविदा अनुबंध में इंजीनियरों की नियुक्ति की अनिवार्यता किए जाने से बड़ी संख्या में बेरोजगार इंजीनियरों को रोजगार प्राप्त होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें