तुमगांव : आम जगह पर शराब पीते रंगे हाथो पकड़ा गया. - CG Sandesh

तुमगांव : आम जगह पर शराब पीते रंगे हाथो पकड़ा गया.

तुमगांव पुलिस ने 29 जनवरी 2021 को मुखबिर से सूचना पर पशु चिकित्सालय भाठापारा तुमगांव के सामने रोड आम जगह पर एक व्यक्ति को शराब पीते पकड़ा है. जिससे आम जगह पर शराब पीने से आने जाने वाले लोगों को असुविधा हो रही थी. 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब मुखबिर के बताये स्थान में जाकर देखा तो एक व्यक्ति वहां शराब पी रहा था जिसे घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ा गया. जिसका नाम गोविन्द पटेल उम्र 50 साल साकिन वार्ड नं.13 भाठापारा तुमगांव का रहने वाला बताया गया है. 

पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति के मुंह से शराब की गंध आ रही थी, जिसका मुलाहिजा रिपोर्ट में शराब सेवन करना लेख करने पर धारा 36 (च) 1 आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें