महासमुंद : डीपीसी के सतह से काटकर 2.5 क्विंटल छड़ की चोरी. - CG Sandesh

महासमुंद : डीपीसी के सतह से काटकर 2.5 क्विंटल छड़ की चोरी.

महासमुंद थाना अंतर्गत भलेसर रोड़ मुक्तिधाम के पास 2.5 क्विंटल छड़ चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. 

जितेन्द्र कुमार साहू ने लिखित आवेदन पत्र प्रस्तूत कर पुलिस को बताया कि उसका महासमुंद के भलेसर रोड़ मुक्तिधाम के पास नहर से लगा 02 एकड़ का प्लाट जमीन है, जिसमें उसने बाउण्ड्रीवाल दीवाल खड़ाकर घेरा करने जुलाई 2020 से अक्टूबर 2020 तक 130 कालम छड़ का लगवाकर डीपीसी किया है. जहाँ लगभग 1.5 माह से कार्य बंद है.

उस जमीन पर जितेन्द्र कुमार साहू जब दिनांक 20 दिसम्बर 2020 को जाकर देखा तो पता चला कि कोई अज्ञात चोर 30 कालम को डीपीसी के सतह से काटकर ले गया है. जो छड़ चोरी कर ले गया है, वह करीब 2.5 क्विंटल है जिसका मूल्य 17,000 रूपये का है.

वहीँ छड़ के बारें में पता करने पर जितेन्द्र कुमार को पता चला कि देवार समुदाय के लोगों को प्लाट के पास गाय/बकरी चराने वाले दिखते थे, जिसका रात होने के बाद या सुबह 05 बजे के आसपास चोरी करने की संभावना है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें