बसना : 4 लीटर महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : 4 लीटर महुआ शराब जप्त

बसना थाना अंतर्गत 29 जनवरी 2021 को मुखबीर की सूचना पर कोटगढ तरफ से एक व्यक्ति को अवैध रूप से हाथ भट्टी महुआ शराब थैला में रखकर पैदल आते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम भस्करापाली एवं कोटगढ के बीच तिराहा अटल चौक के पास रोड पर एक व्यक्ति को रोककर नाम पता पुछने पर अपना नाम गोविन्द यादव ग्राम भस्करापाली का रहने वाला बताया, जिसके कब्जे से दो नग 02-02 लीटर वाली हरे रंग के प्लास्टिक बाटल में भरी हुई 02-02 लीटर कुल जुमला 04 लीटर 4000 एमएल किमती 800 रूपये देशी महुआ शराब जप्त किया गया है. तथा आरोपी गोविंद यादव का कृत्य धारा 34ए आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें