महासमुंद : प्लांट में बिजली बनाने के लिए पराली (पैरा) का उपयोग, जिला प्रशासन से कार्यवाही हेतु की जाएगी मांग.
आज सरपंच ग्राम पंचायत बेलसोंडा द्वारा अपने सभी पंच परमेश्वर की एक टीम गठित करके बालाजी पॉवर प्लांट मे जाकर छापा मारा गया. बताया गया कि ग्रामवासियों द्वारा शिकायत किया गया था कि प्लांट मे पराली (पैरा) का उपयोग बिजली बनाने में किया जा रहा है जबकि प्लांट को सिर्फ भूंसा से ही चलाने की अनुमति प्राप्त है.
इसके अतिरिक्त प्लांट में श्रम विभाग द्वारा जारी निर्देशों की भी अवहेलना की जा रही है, श्रमिकों को प्रतिदिन 360/ देकर 8 घंटे काम लेने का है जबकि प्लांट द्वारा 12 घंटे काम लेकर मात्र 250/ रुपए ही दिया जाता है.
सरपंच श्रीमती भामिनि पोखन चंद्राकर द्वारा प्लांट के मुख्य प्रबंधक नीरज गुप्ता से प्लांट से संबंधित दस्तावेज की मांग की गयी तो प्रबंधक द्वारा गोल मटोल जवाब देकर दस्तावेज उपलब्ध नहीं है बताया. तब तत्काल श्रीमती चंद्राकर ने पंचनामा तैयार करके प्लांट के प्रमुख संचालक के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन तथा पर्यावरण विभाग को इस सम्बन्ध मे अवगत कराने की बात कही.

साथ ही कहा गया कि यदि प्रशासन कार्यवाही नहीं करेगा तो गांव के पर्यावरण को बचाने के लिए पूरे ग्रामीणों के साथ प्लांट मे धावा बोला जायेगा.