आज 'पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस', देशभर में पल्स पोलियो ड्... - CG Sandesh

आज 'पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस', देशभर में पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की हुई शुरुआत

एक दिन पहले ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर 2021 के लिए पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया था. यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम है.*

बसना विखं के बंसुला ग्राम पँचायत के राजीव नगर बंसुला डीपा स्थित आंगनबाड़ी में 0 से लेकर 05 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भूमिका भोई मीना साहू राजेंद्र साव द्वारा पोलियो ड्रॉप पिलाया गया.

गौरतलब बात है कि आज भारत वर्ष में पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जा रहा है. इसे राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (एनआईडी) या पोलियो रविवार के रूप में भी जाना जाता है. इस अवसर पर देशभर के तमाम राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की शुरुआत कर दी है. यह अभियान 2 फरवरी तक चलेगा.

देश को पोलियोमुक्त बनाए रखने के भारत सरकार के अभियान के तहत पांच साल के कम उम्र के करीब 17 करोड़ बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई जाती है. इस देशव्यापी अभियान में करीब 24 लाख स्वंयसेवक, 1.5 लाख सुपरवाइजर और कई नागरिक संगठन, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ और रोटरी आदि सहयोग कर रहे हैं. यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम है.इसकी जानकारी रुपानंद साव ने दी।



अन्य सम्बंधित खबरें