महासमुंद : हमर पुलिस हमर संग के बैनर तले यातायात जागरूकता रै... - CG Sandesh

महासमुंद : हमर पुलिस हमर संग के बैनर तले यातायात जागरूकता रैली निकाली गई.

पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महासमुंद मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा पुपलेश कुमार के मार्गदर्शन में आज दिनाँक 30/01/2021 को थाना पटेवा क्षेत्र के ग्राम झलप में हमर पुलिस हमर संग के बैनर तले यातायात सुरक्षा माह के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा पुपलेश कुमार, निरीक्षक मल्लिका तिवारी थाना प्रभारी पटेवा तथा स्टाफ एवँ यातायात पुलिस निरीक्षक दिपेश जयसवाल महासमुंद के द्वारा हेलमेट लगाकर यातायात जागरूकता रैली निकाली गई.

जागरूकता रैली में संयुक्त रूप से आने जाने वाले लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में पाम्पलेट देकर, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, गाड़ी का समय से बीमा कराने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी नहीं चलने, मोड पर गाड़ी को ओवरटेक ना करने, वह अत्यधिक तेज गति से वाहन नहीं चलाने के संबंध में समझाइश दी गई एवं हेलमेट पहनकर चलने वाले नागरिकों को गुलाब का फूल देखकर उनका सम्मान किया गया. तथा यातायात नियमों का पालन करने कारण आभार व्यक्त किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें