महासमुंद : प्रधानमंत्री आवास हेतु दावा-आपत्ति 2 तारीख तक - CG Sandesh

महासमुंद : प्रधानमंत्री आवास हेतु दावा-आपत्ति 2 तारीख तक

मुख्य कार्यपालन अधिकारी महासमुन्द  एस. बगर्ती ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-(ग्रामीण ) अन्तर्गत अपात्र परिवार के नाम को स्थायी प्रतीक्षा सूची से विलोपित करने हेतु जनपद पंचायत महासमुन्द अंतर्गत 104 ग्राम पंचायतों से ग्राम सभा में अनुमोदित सूची अनुसार प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

दावा-आपत्ति हेतु अपात्र परिवारों का चिन्हांकन सूची कार्यालय जनपद पंचायत महासमुन्द एवं संबंधित ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा की गई है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है। बगर्ती ने बताया कि अपात्र परिवारों के संबंध में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का अपात्रता के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो 2 फरवरी 2021 शाम 5ः00 बजे तक संबंधित दस्तावेज साक्ष्य (पात्रता के संबंध में आवश्यक दस्तावेज) के साथ कार्यालय जनपद पंचायत महासमंुद में प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जावेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें