महासमुंद : बिरकोनी से 125 नग गोवा अंग्रेजी शराब जप्त. - CG Sandesh

महासमुंद : बिरकोनी से 125 नग गोवा अंग्रेजी शराब जप्त.

महासमुंद पुलिस ने 1 फरवरी 2021 को मुखबिर की सूचना पर एक मोटर सायकल में दो व्यक्ति को भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब परिवहन करते पकड़ा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने ग्राम बिरकोनी पहुंच कर NH 53 रोड किनारे दो व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा. जिसमे आरोपी डोल कुमार मण्डलोई पिता मदन लाल मण्डलोई उम्र 33 वर्ष, ओमप्रकाश मण्डलोई पिता प्रभू मण्डलोई उम्र 26 साल वार्ड नं 03, ग्राम बिरकोनी थाना जिला महासमुन्द के कब्जे से एक थैला विमल पान मशाला कंपनी का में 125 नग गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक शिशी में 180-180 एम.एल भरा हुआ शराब जुमला 22.500 एम.एल किमती करीब 15,000/- रूपये एवं एक इस्तेमाली मोटर सायकल होण्डा यूनिकोर्न क्रमांक CG04NF 7927 किमती करीब 60000/-रूपये को जप्त किया. तथा आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2)-LCG का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें