महासमुंद : लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को मारी ठोकर.
महासमुन्द थाना अंतर्गत बिजली आफिस के सामने मोटर सायकल को ठोकर मारने का मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकरी के अनुसार 31 जनवरी 2021 को घनश्याम सिन्हा अपने मोटर सायकल क्र0 CG 04 MW 5586 मे अपने पत्नि प्रेमिन बाई सिन्हा के साथ महासमुन्द अपने निजी काम से आया था. दोपहर करीबन 12.00 बजे बीटीआई रोड बिजली आफिस के सामने पीछे से आ रही मोटर सायकल चालक सत्यप्रकाश घृतलहरे अपने मोटर सायकल (हिरो हंक) को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर घनश्याम के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मार कर एक्सीडेन्ट कर दिया.
जिससे वे दोनो मोटर सायकल सहित रोड पर गिर गये. जिसमे दोनो काफी चोट लगा है, व मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के समय सुरेश साहू एवं कमल किशोर गंगराले देखे. जिसके बाद 108 एम्बुलेंस के द्वारा उन्हें जिला अस्पताल महासमुन्द ईलाज हेतु लाया गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.