पटेवा : मेरे घर के सामने गंदी गंदी गाली क्यों दे रहे हो कहने पर लकड़ी के डण्डा से किया सिर पर वार, खून निकलने से हुआ बेहोश.
पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम पचरी में वाद विवाद को मना करने पर लकड़ी के डण्डा से एक व्यक्ति के सिर पर वार कर दिया गया जिससे वह बेहोश हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीजनबाई मारकण्डे 29 जनवरी 2021 में शाम को अपने पति के साथ अपने घर में बाहर आंगन में थी, घर के बाहर मुनगासेर जाने के कच्ची रोड में ग्राम मुनगासेर के किशोर पटेल एवं ग्राम गुडेलाभांठा के अशोक सिंह ठाकुर आपस में वाद विवाद होकर गंदा गंदा गाली दे रहे थे.
तब तीजनबाई के पति ने वहां पर जा कर आपस में क्यों लड रहे हो मेरे घर के सामने गंदी गंदी गाली क्यों दे रहे हो पास मेरे बच्चे एवं पत्नी हैं कहा तो, किशोर पटेल तुम कौन होते हो हम लोगों के बीच में बोलने वाला कौन होता है कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली देकर पास रखे लकडी डण्डा को उठाकर तीजनबाई के पति के सिर में मार दिया जिससे तीजनबाई के पति के सिर में बांये तरफ चोट आया. और खून निकलने लगा और बेहोश होकर गिर गया.
इसके बाद किशोर पटेल वहां से चला गया, घटना को तीजनबाई कमलेश ठाकुर, अशोक सिंह ठाकुर देखे. घटना के बाद तीजनबाई के पति का प्राथमिक उपचार झलप में कराने के बाद दुसरे दिन श्री कृष्ण अस्पताल राजेन्द्र नगर में भर्ती किये जिसका अभी उपचार चल रहा है, मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशोर पटेल के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.