बागबाहरा में 04 फरवरी को लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन - CG Sandesh

बागबाहरा में 04 फरवरी को लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान लर्निंग लायसेंस के ऑनलाइन आवेदन हेतु 04 फरवरी को बागबाहरा में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दुर्गा मंदिर के पास मेन रोड बागबाहरा में लगेगा। जिला परिवहन अधिकारी मुन्ना लाल साहू ने बताया कि ईच्छुक आवेदक जरूरी दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करा सकते है। 

उन्होेंने बताया कि आवेदन के बाद दिए गए स्लाॅड के अनुसार दिए गए तारीख में जिला परिवहन कार्यालय महासमुन्द में आॅनलाईन टेस्ट होगा। उसके बाद लर्निंग लायसेंस जारी किया जाएगा। आवेदक जरूरी दस्तावजों में जन्म प्रमाण-पत्र के लिए (08 वीं, 10वीं अंकसूची, जन्म प्रमाण-पत्र/पेन कार्ड/पासपोर्ट) के साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो और लर्निंग लायसेंस शुल्क 355 रूपए होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें