महासमुंद : हेल्मेट पहनकर वाहन चलानें वालों को दिए जा रहें फु... - CG Sandesh

महासमुंद : हेल्मेट पहनकर वाहन चलानें वालों को दिए जा रहें फुल तो कहीं चाॅकलेट

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत् हेल्मेट लगाकर वाहन चलानें वाले दुपहिया वाहन चालकों को आज अनुविभागीय अधिकारी महासमुन्द सुनील कुमार चन्द्रवंशी और जिला पिरवहन अधिकारी मुन्ना लाला साहू ने जिले के मुख्य सड़क पर गुलाब का फुल देकर प्रोत्साहित किया और हमेशा यातायात नियमो का पालन करने की सलाह दी। वहीं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा भागवत जायसवाल ने बागबाहरा में हेल्मेट लगाकर वाहन चलानें वालों को चाॅकलेट देकर प्रोत्साहित किया।

कलेक्टर डोमन सिंह अपनी हर बैठक में हेल्मेट पहनकर वाहन चलानें वालें वाहन चालकों को विभिन्न तरीकों से उन्हंे प्रोत्साहन करने हेतु जिला अधिकारियों को कह रहें हैं। इस कार्य से जिले में हेल्मेट पहनकर वाहन चलानें वालों की संख्या में ईजाफा हुआ है। महिला और पुरूष दोनों वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करने लगे हैं। पुलिस प्रशासन भी इसके लिए जागरूकता अभियान चलाकर और शिविर लगाकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की अपील कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें