महासमुंद : कलेक्टर डोमन सिंह ने सिरेमिक ग्लेजिंग यूनिट का किया अवलोकन बनी सामग्रियों को देखकर वहां पर काम करने वालों की सराहना की
कलेक्टर डोमन सिंह ने बीते बुधवार बसना विकासखण्ड के ग्राम गढ़फुलझर
स्थित सिरेमिक ग्लेजिंग यूनिट का अवलोकन किया। उन्होंने बनाई जाने वाली
सामग्रियों के प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्लेजिंग यूनिट के सभी
मशीनों एवं वहां कारीगरों द्वारा बनाए जा रहें सभी सामग्रियों को बारीकि से
देखा। कलेक्टर ने यूनिट में बनाए जा रहे सामग्रियों को देखकर वहां पर
कार्यरत् कारीगरों की सराहना की। जिले के बसना विकासखंड का ग्राम गढ़फुलझर
अपने इतिहास के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मिट्टी की परंपरागत कला को भी सहेजने
और संवारने का काम भी बखूबी कर रहा है। छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड ने यहां
सिरेमिक ग्लेजिंग यूनिट लगाया है, जो न केवल परंपरागत कुम्हारों, बल्कि
अन्य कलाकारों को भी छत्तीसगढ़ की माटीकला और टेराकोटा कला का प्रशिक्षण
देकर स्थानीय लोगों को और हुनरमंद बना रहा है।