कलेक्टर डोमन सिंह ने राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा, वनाधिकार पट्टा और जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया
कलेक्टर डोमन सिंह ने ग्राम भोथा में चैपाल लगाकर ग्राम वासियों से बातचीत की। इससे पहले वे गांव के उन्होंने ग्रामीणजनों और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कलेक्टर ने इस मौके पर व्यक्तिगत, सामुदायिक वनाधिकार और सामुदायिक वन संसाधन पट्टों और बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत एकता महिला दीदीयों द्वारा ग्राम कोमाखान में फेंसिंग तार निर्माण की प्रक्रिया को देखा और उनके द्वारा लगाए गए स्टाॅल आदि का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बसुलाडबरी भी गए। वहां उन्होंने गौठान का भी निरीक्षण किया। समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्हें अभी तक वर्मी कम्पोस्ट एवं गोबर का पैसा नहीं मिला है। कलेक्टर ने इसे गम्भीरता से लिया और कहा अब तक इसका भुगतान वस्तुस्थिति के बारें में जानकारी ली। बेचें गए वर्मी कम्पोस्ट खाद का पैसा का भुगतान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कोमाखान और गोईनाबाहरा में चल रहीं मोहल्ला क्लास भी गए। बच्चों से मिलकर पढ़ाई-लिखाई के बारें में पूछा। कलेक्टर सिंह ने इस मौके पर मोहल्ला क्लास में पढ़ानें वालें शिक्षक और छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
