महासमुन्द : जिले में 01 फरवरी से द्वितीय फेस में निर्मित 61 गौठानों में गोबर खरीदी का कार्य प्रारंभ चार दिन में तीन हजार 333 पशुपालकों ने 2439 क्विंटल गोबर बेचें
राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना को जमीनी स्तर पर
मूर्त रूप देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 01 फरवरी 2021 से द्वितीय फेस
में निर्मित 61 गौठानों में गोबर खरीदी का कार्य प्रारंभ की गई है। इनमें
विकासखंड महासमुंद में 16, बागबाहरा मंे 17, पिथौरा में 05, बसना में 09
एवं सरायपाली के 14 गौठानों में 04 फरवरी तक कुल 4,488 पशुपालकांे ने अपना
पंजीयन गोबर विक्रय के लिए कराया है। इनमें से 3,333 पशुपालकों द्वारा
2,439.01 क्विंटल गोबर बेचें है। गोधन न्याय योजना की प्रत्येक जानकारी का
अपलोड गोधन न्याय योजना एप में सचिव स्तर पर किया जा रहा है।
गोधन न्याय
योजना एप में पशुपालकांे के पंजीयन, गोबर खरीदी की आॅनलाईन प्रविष्टी
समूहों एवं समूहों के सदस्यों, समूहों को गोबर प्रदाय, समूहों द्वारा
उत्पादित वर्मी खाद की मात्रा, तिथिवार टंकी में गोबर भराव, वर्मी डालने का
तिथि, खाद निकालने की प्रविष्टि की जा रही हैै। इसके अलावा गोधन से अन्य
अर्जित आय, प्राप्त खाद लैब टेस्ट इत्यादि की जानकारी गौठान के नोडल
अधिकारी के सहयोग से सचिव के माध्यम से किया जाता है।