महासमुन्द : खेल अकादमी में प्रवेश के लिए पंजीयन 15 फरवरी तक रायपुर एवं बिलासपुर के खेल अकादमी में प्रवेश के लिए 09 से 17 वर्ष तक केे बालक-बालिकाएं हो सकेंगे शामिल
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी
वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में छात्रावासी खेल अकादमी प्रारंभ किया जा रहा
है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी। जिसमें हाॅकी, एथलेटिक्स एवं
तीरंदाजी के बालक-बालिकाओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल
अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें हाॅकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी खेल का
प्रशिक्षण दिया जाएगा। रायपुर एवं बिलासपुर के खेल अकादमी में जिन
बालक-बालिकाओं को प्रवेश मिलेगा उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल
परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण की सुविधाएं खेल विभाग द्वारा
निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।जिला खेल
अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरें ने बताया कि रायपुर एवं बिलासपुर के खेल
अकादमी में प्रवेश के लिए 09 से 17 वर्ष तक आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं जो
हाॅकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी में रूचि रखते है तथा बिलासपुर या रायपुर में
नियमित रूप से रहकर खेल प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे चयन
प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। जिला स्तरीय सेलेक्शन ट्रायल माह फरवरी के
तीसरे या चैथे सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। जिसके स्थान एवं तिथि की
सूचना पृथक से दी जाएगी।
जिला स्तरीय
सेलेक्शन ट्रायल में चयनित बालक-बालिकाओं को राज्य स्तरीय सेलेक्शन ट्रायल
में शामिल कराया जाएगा।
जिसमें जिले से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की अधिकतम
संख्या हाॅकी में 10-10 बालक एवं बालिकाएं, एथलेटिक्स में 12-12 बालक एवं
बालिकाए इसी तरह तीरंदाजी में 06 बालक एवं 06 बालिकाओं का चयन किया जाएगा।
राज्य स्तरीय सेलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए आने-जाने का व्यय खेल
विभाग द्वारा वहन किया जाएगा। राज्य स्तरीय सेलेक्शन ट्रायल में चयनित
बालक-बालिकाओं को पात्रता संबंधी अन्य अर्हताओं को पूर्ण करने की स्थिति
में अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा तथा उनके लिए निःशुल्क खेल प्रशिक्षण,
शिक्षा, आवास एवं भोजन आदि की व्यवस्था की जाएगी।जिले
के ऐसे खिलाड़ी बालक-बालिकाएं जिनकी आयु 17 वर्ष से कम है तथा जो बिलासपुर
या रायपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे अपना नाम, पिता
का नाम, जन्म तिथि, पूर्ण पता, मोबाईल नम्बर, खेल का नाम, अपने अभिभावक का
सहमति पत्र की जानकारी प्रस्तुत कर कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण, जिला
महासमुन्द में अपना पंजीयन 15 फरवरी 2021 तक करा सकते हैं। इस सम्बंध में
अधिक जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी का मोबाईल नम्बर 96175-00748 तथा
97707-52697 में सम्पर्क किया जा सककता है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें