बसना : किसानों के समर्थन में कांग्रेस का चक्का जाम - CG Sandesh

बसना : किसानों के समर्थन में कांग्रेस का चक्का जाम

भगत देवरी। प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के किसान विरोधी तीन काले कानून के विरोध में आंदोलनरत किसानों के आव्हान पर राष्ट्रव्यापी चक्का जाम के समर्थन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के अध्यक्ष रवि शंकर कश्यप एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के अध्यक्ष करण सिंह दीवान के नेतृत्व में संयुक्त रुप से राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के सांकरा में गुरु घासीदास चौक में चक्का जाम किया गया।

केंद्र सरकार के द्वारा कृषि सुधार के नाम पर तीन कृषि काले कानून व आम जनता विरोधी बिल की वापसी एवं फसलों के एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर नारे लगाते हुए कांग्रेस जनों ने आवाज बुलंद किया। इस अवसर पर पिथौड़ा क्षेत्र के तथा सांकरा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे ।

जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के अध्यक्ष रवि शंकर कश्यप , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा के अध्यक्ष करण सिंह दीवान, जनपद पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलवंत खनूजा, जनपद पंचायत पिथौरा के सभापति डॉ हेमंत कौशिक, सभापति रामकुमार पटेल, किसान नेता संजय सिन्हा ,काशीराम शर्मा , सभापति पितांबर पटेल, कौशल रोहिल्ला ,ब्लॉक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांकरा के पूर्व अध्यक्ष आलोक कानूनगो,किशोर सोनवानी, पूनम मानिकपुरी ,चंद्रमणि सीदार, तंत्री पाल बाघ, जय लाल बारीक, वीरेंद्र सागर, हीरा सिदार, राजू सिन्हा पार्षद ,वीरेंद्र प्रधान, हितेश विशाल ,अंकित छाबड़ा ,डॉक्टर सुशील प्रधान , विनय दुबे,सतपत सिदार, गजानन यादव ,द्रुपद व्यास ,उमाकांत प्रधान, भरत विशाल प्रजापति ,बरिहा, मुकेश राणा आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें